दो बाईक सवारों की टक्कर में एक युवक गम्भीर रूप से घायल
नदवासराय/ मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित नदवासराय बाजार में दो बाईक सवारों की आपसी टक्कर में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में आजमगढ़ भर्ती कराया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली घोसी के नदवासराय निवासी साकिब पुत्र शाहआलम उम्र लगभग 20 वर्श एवं अर्जुन पुत्र दशरथ निवासी डंगौली थाना मुहम्मदाबाद गोहना की नदवासराय आरा मशीन के सामने हुई मोटरसाइकिलों की भिडन्त में साकिब पुत्र शाहआलम बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु आजमगढ़ भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
