जायसवाल समाज एवं जायसवाल युवा मोर्चा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन
मऊ। होली का त्योहार देता है एकता का संदेश। इसी भाव से रविवार को नगर के हिंदी भवन में जायसवाल समाज एवं जायसवाल युवा मोर्चा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने आपस में रंग गुलाल के साथ ही फूलों की होली खेली व जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए गले मिले।
रविवार को नगर के हिंदी भवन में जायसवाल समाज एवं जायसवाल युवा मोर्चा द्वारा आयोजित भूमि होली मिलन समारोह में नगर के सैकड़ों जायसवाल बंधु सपरिवार उपस्थित रहे वह इस अवसर पर भगवान सहस्त्रार्जुन को दीप प्रज्वलन व गुलाल अबीर लगाकर पूजन करने के बाद एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली गई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि होली एकता और भाईचारे के संदेश से समाहित एक त्यौहार है जिसके माध्यम से हम एक दूसरे से अपने प्रेम व्यवहार व एकता का संदेश प्रसारित करते हैं। कार्यक्रम का शुरूआत राष्ट्रगान कर किया गया इसके बाद जिला अध्यक्ष कैलाश जी जायसवाल वरिष्ठ संरक्षक हरीश जी जायसवाल द्वारा भगवान की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर विनय जायसवाल, अजय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, संजीव जायसवाल डिंपल, सुनील जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीप जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, हंसराज प्रसाद जायसवाल, विनय जायसवाल, दीपक जायसवाल, उदयभान जायसवाल, विनोद जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुगंध लोहिया ने किया।

