अपना जिला

जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गोंड जाति ने दिया धरना

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड फतेहपुर मंडाव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती बर्सी निधियाव, सूरजपुरा एवं हरियाव ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। शनिवार को नामांकन के दौरान गोंड जाति के दावेदारों द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने के चलते पर्चा दाखिल नहीं कर पाने में असमर्थ होने से क्षुब्ध होकर सैकडों की संख्या में तहसील मुख्यालय पहुँचकर तहसीलदार कार्यालय के सामने जमकर धरना प्रदर्शन किया ।अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग किया । धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस आक्रोशित गोंड जाति के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बाबत उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे का कहना है कि पूर्व में जिन व्यक्तियों का प्रमाण पत्र निर्गत है वह पर्चा दाखिल कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *