अपना जिला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन को लेकर लोगों में उत्साह, जिम्मेदारी समझ लगवा रहे टीका

■ मऊ में अब तक 89 हजार से ज्यादा लोगों को लग चुका कोरोना का टीका

■ टीका के बाद भी मास्क, सेनिटाईजर व दो गज की दूरी है जरूरी
बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें

मऊ। कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में शासन और प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है, जिसके लिए गत 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया गया। टीका उत्सव में जिले के 8600 लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। सभी लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। सरकार ने पर्याप्त मात्रा में टीके की व्यवस्था कर रखी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच टीकाकरण में और तेजी आई है। शनिवार को 1017 लोगों का टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण उत्सव से पहले पूरे जनपद में लगभग 13 टीकाकरण केंद्र संचालित थे, जिसके बाद 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव का निर्देश मिलने के पश्चात 51 से लेकर 53 केंद्र टीकाकरण के लिए शुरू किए गए। इसके बाद लोगों में टीकाकरण के लिए और उत्साह आया। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण भी लोगों में जागरूकता आई और सभी बढ़-चढ़कर टीकाकरण में भाग ले रहे हैं। सरकार द्वारा जनपद में पर्याप्त मात्रा में टीके की व्यवस्था कर दी गई है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 टीके से आच्छादित किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि सभी लाभार्थियों को हिदायत भी दी जा रही है कि पहली या दूसरी डोज लगवा लेने वाले लोगों के लिए बेहद आवश्यक है कि वह मास्क, सेनिटाईजर व दो गज की दूरी का जरूर पालन करें। बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल मास्क, सेनिटाईजर, शारीरिक दूरी, बार-बार साबुन से 40 सेकेंड तक हाथ धुलने के नियम का नियमित रुप से पालन करें।
जिला प्रतिरक्षण आधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि जिले में 45 वर्ष उम्र के ऊपर के अब तक 49,567 लोगों को मिलाकर अब तक कुल 89हजार के ऊपर लोगों ने कोविड-19 के टीके का लाभ प्राप्त कर लिया है। टीका उत्सव के बाद इस अभियान में और ज्यादा बढोत्तरी लोगों में टीकाकरण को ले कर उत्साह आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *