जांच में फर्जी निकला दुराचार का मामला, सुलह
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी मच गया जब एक व्यक्ति द्वारा अपने पड़ोसी युवक पर घर की एक महिला के साथ दुराचार करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मामलें में तहरीर मिलने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे एवं हलका इंचार्ज बेचू प्रसाद द्वारा संबंधित युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जैसे ही इस बात की खबर ग्रामीणों को हुई एक दर्जन से ऊपर महिलाएं एवं पुरुष थानें पर पहुँचकर उल्टे शिकायतकर्ता पर आरोप लगाते हुए बलात्कार के मामलें को फर्जी बताते हुए इस मामलें को गवई राजनीति बताया इसके बाद स्थानीय पुलिस मामलें की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी रही। उधर संबंधित शिकायतकर्ता आरोपी युवक से मिलकर आपसी बातचीत करते हुए मामलें का सुलह कर लिया। घटना को लेकर घंटों हलकान रही पुलिस झूठी सूचना देने के मामलें में शिकायतकर्ता को कड़ी फटकार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि बलात्कार का तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुटी हुई थी इसी बीच दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।उधर ग्रामीणों ने इस मामलें को फर्जी बताया ।

