अपना जिला

बिना अनुमति चला प्रचार वाहन तो होगा सीज : लालबाबू दुबे


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने बैठक एवं क्षेत्र भ्रमण तेज कर दिया है। प्रत्येक दिन ग्रामीणों से सीधा संवाद कर आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में चर्चा किया जा रहा है । सिपाह इब्राहिमाबाद में  एएसपी, एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ बैठक करतें हुए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में कार्य करने की अपील किया ।इस दौरान एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अवैध शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी । प्रत्याशियों पर विशेष नजर रखें। अगर कहीं भी उनकी गतिविधि संदिग्ध लगे तो तुरंत कार्रवाई करें। आगें उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि असलहों को जमा कराया जाए। आचार संहिता का पालन शत-प्रतिशत कराया जाए। उप जिलाधिकारी लाल बाबू दुबे ने कहा कि बिना अनुमति के वाहन द्वारा प्रचार करने व पोस्टर, बैनर को रोका जाए या थानें में जब्त किया जाए। प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर जिन प्रत्याशियों की ओर से पोस्टर चिपकाया गया है, उसको तत्काल साफ कराएं नहीं तो सख्त कार्रवाई के सुनिश्चित की जाएगी । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, एसएसआई रामसकल यादव, रामनाथ यादव ,रमेश आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *