छात्र जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन मधुबन विधानसभा पंहुचे सपा जन
मधुबन/मऊ। छात्र जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन वृहस्पतिवार को मधुबन विधानसभा के ऋषि राम नरेश पी.जी.कॉलेज मोलनापुर दुबारी मऊ में छात्र/छात्राओं से संकल्प पत्र भरवा कर सुझाव लेने का कार्य किया गया।कार्यक्रम के प्रभारी लो.वा.के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा बारहवीं पास करने वाले लगभग 18 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किये गए। कन्या विद्याधन के अंतर्गत मेघावी छात्राओं को 30-30 हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी। जिससे बहुत छात्राएं लाभांवित हुई।समाजवादी पार्टी सदैव छात्र हितैषी रही है। छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी सरकार सदैव छात्र छात्राओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों,की आवाज को उठाने का काम किया।महिलाओं के सुरक्षा के 1090 वोमेन पावर लाइन, डायल 100 और 108 एम्बुलेंस सुबिधा दी।कार्यक्रम के संयोजक रामायण यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव,जिला उपाध्यक्ष नन्हकू राजभर,फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष संजय चौधरी और दिलीप पाण्डेय,शशिराज यादव छात्र सभा महासचिव,अशोक, गौरव पाण्डेय ओमशंकर मिश्र,संदीप यादव,,शैलेश पटेल,कृष्णा,अनुराग,धर्मेन्द्र यादव,वीरेंद्र यादव,मुलायम यादव आदि लोग उपस्तिथ रहे।

