छात्र जागरूकता सप्ताह के पांचवे दिन किया गया पौधारोपण
मऊ। छात्र जागरूकता सप्ताह के पांचवे दिन शनिवार को पौधारोपण का कार्यक्रम जनपद के दो महाविद्यालयो में सम्पन हुआ। पौधारोपण का कार्यक्रम घोसी विधानसभा के डंगौली स्तिथ दशरथ कालेज ऑफ फार्मेसी व मोहम्मदाबाद विधानसभा के ए.एच.एन.वी.इंस्टीट्यूट में सम्पन हुआ। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी लो.वा.के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह ने कहा कि पौधारोपण द्वारा वातावरण को और अच्छा व सुंदर बनाया जा सकता है।वृक्ष के लगाने से पर्यावरण सुंदर भी होता है और स्वछ वायु मनुष्यो को प्राप्त होता है जो बहुत ही लाभदायक होता है।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को स्वछ व संरक्षित करने के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, नन्हकू राजभर, भीम राजभर, अमान अहमद,फ्रंटल संगठन के अध्यक्षगण अशोक यादव,संजय चौधरी, अम्मिरुल्लाह खान, दिलीप पाण्डेय, शशिराज यादव, गौरव, धर्मेन्द्र यादव, अजीत राजभर, मन्नान अहमद, भानु सिंह, सोनू सिंह, अभय आलोक, धीरज आदि लोग मौजूद रहे।

