चुनाव आयोग का माखौल उड़ा रहें लगें होल्डिंग, पोस्टर
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद भी, स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी, मर्यादपुर ,दरगाह, सिपाह इब्राहिमाबाद सहित कई बाजारों में होल्डिंग एवं पोस्टर आदर्श आचार संहिता का खुला माखौल उड़ा रहें है । रामपुर थाना क्षेत्र के गुरुम्हा तिराहा, ढिलई फिरोजपुर गेट, बेलौली रामपुर आदि कई स्थानों पर होल्डिंग एवं पोस्टर खुलेआम नजर आ रहें है । जबकि प्रशासन आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में विभिन्न बाजारों में प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लोगों से लगातार अपील कर रहा है ।साथ ही आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए चेताया जा रहा है बावजूद दावेदार आदर्श आचार संहिता का माखौल उड़ाने में लगें है । इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे का कहना है कि पोस्टर एवं होल्डिंग हटाने के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है ।

