गोविन्दा के साथ नजर आएगा बॉलीवुड का ‘चूचा’
बॉलीवुड में चूचा के नाम से मशहूर एक्टर वरुण शर्मा बहुत जल्द मशहूर एक्टर गोविंदा के साथ अदाकारी करते नजर आएंगे. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में वरुण शर्मा ने इस बात की पुष्टी की है. वरुण शर्मा ने बताया कि वो गोविन्दा के साथ फिल्म ‘फ्राई डे’ में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये एक सपना पूरा होने जैसा है. वरुण इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि गोविन्दा एक महान कलाकार है. और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. गौरतलब है कि ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ में वरुण शर्मा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके हैं. अब उनकी अगली फिल्म ‘फ्राई डे बॉक्स’ ऑफिस पर कितना धूम मचाती है. ये तो देखने वाली बात होगी.

