कोरोना से अनाथ बच्चे के देखभाल हेतु प्रतिमाह ₹4 हजार व बिटिया की शादी के लिए ₹101000 का अनुदान
■ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना चलाने का ऐलान किया है मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना में अनाथ हर हुए बच्चों को प्रति माह 4 हज़ार रुपये दिए जाएंगे, साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप और टैबलेट भी देने का एलान किया है।
सीएम योगी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का एलान किया।
इतना ही नहीं जिन बच्चों की उम्र 10 साल से कम है और जिनके गार्जियन नहीं हैं उन्हें राज्य के बाल संरक्षण गृह में रखने की बात भी कही है। साथ ही अनाथ बालिकाओं की शादी के लिए सरकार एक लाख एक हजार रुपये देगी।
योगी सरकार ने बाल सेवा योजना की शुरूआत कर इसका ऐलान किया। अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे 555 बच्चों की पहचान की है, जिन्होंने ने कोरोना काल में अपने माता पिता दोनों को खोया है।


