चर्चा में

सपा सांसद आजम खान की रिहाई के लिए लहू से पत्र लिख राष्ट्रपति को भेजा

■ पूर्व सभासद सपा नेत्री नेहा राज ने लिखा पत्र

नगरपालिका, रामपुर की पूर्व सभासद व सपा नेत्री नेहा राज पत्नी एडवोकेट विवेक राज ने 26 मई 2021 को अपने खून से अपने दिल के दर्द का एक दर्द भरी चिट्ठी लिखकर महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार को पत्र भेजकर विनम्र निवेदन किया। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रामपुर सपा सांसद मोहम्मद आजम खान सांसद रामपुर को जो कि गम्भीर रूप से वेदांता अस्पताल, लखनऊ,में भर्ती हैं, उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने के आदेश जारी करने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि जबकि मोहम्मद आजम खान निर्दोष हैं, उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है। पूर्व सभासद महाराज ने अपने लहू से लिखे पत्र में अपने दलित होने का दवाई दी है तथा राष्ट्रपति से सपा सांसद आजम खान को रिहा करने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *