कोरोना की गंभीरता को समझें, शासन के नियमों का पालन करें व्यापारी : गुप्ता
मऊ। शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सभी दुकानों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाने इसके साथ साथ समस्त आने वाले ग्राहकों का थर्मल स्कैनर के माध्यम से चेकिंग कर के नाम पता और मोबाइल नंबर पंजीकृत करें। मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करें। सारी जिम्मेदारी आपकी है और जान है तो जहान है। आज शासन आपकी ही जीवन को सहज सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए कटिबद्ध है।
उक्त विचार हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता के रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। डॉक्टर गुप्त ने कहा कि जिलाधिकारी अमित बंसल के नेतृत्व तथा नगर मजिस्ट्रेट जे एन सचान की कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम जागरूकता हेतु आयोजित किया गया है ।इस कार्यक्रम में सभी व्यापारियों को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रतिष्ठानों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जानकारी के लिए दी गई ।इस अवसर पर व्यापार मंडल के युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव ने कहा कि शासन द्वारा जारी निर्देश जनहित के लिए है ना कि शासन हितों के लिए। इसलिए सभी व्यापारी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि कोविड-19 महामारी को संक्रमण से बचाने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ।इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल, अजहरकमाल फैजी, सुभाष कनौजिया, आनंद गुप्ता, हबीबुल्ला टांडवी, फैयाज अहमद, हाजी शाहिद, दिलीप मद्धेशिया, गामा यादव हरिश्चंद मद्धेशिया श्याम मद्धेशिया अभिषेक मद्धेशिया अमित कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, अनिल शर्मा, अखिलेश यादव, हाजी इफ्तिखार अलंकार समेत पचासो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

