कोई न छुटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार
घोसी /मऊ। शिक्षा क्षेत्र घोसी के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल मानिकपुर असना के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाल कर गांव का भ्रमण कर लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील किया गया। रैली को प्रधान प्रतिनिधि रेयाज दारा ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिये जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर गांव के सभी पूरवो का भ्रमण करने के बाद स्कूल पर आकर समाप्त हुआ।रैली में बच्चे “कोई न छुटे अबकी बार,शिक्षा है सबका अधिकार”।एक भी बच्चा छुटा,संकल्प हमारा छुटा”।आदि नारे लगा रहे थे।इस अवसर प्रधानप्रतिनिधि रेयाज दारा, प्रधानाध्यापक अमीरुद्दीन,सुख देवी,ईशरावती देवी,पुष्प लता, हीना, फातिमा,सबनम आदि शिक्षक,शिक्षाकायें रही।
