दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला
मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह से मिला इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों नें दवा व्यापारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा राज्य मंत्री नें समस्याओं के शीघ्र निस्तारणका आश्वासन देते हुए उ0प्र0 के ड्रग कन्ट्रोलर को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकृत किया। इसी क्रम में दवा व्यापारियों की बैठक दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के नवनियुक्त जोन सेक्रेटरी एवं जिला महामंत्री प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक हुआ । बैठक को सम्बोधित करते हुए दवा कमेटी के जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल ने बताया कि लखनऊ में आयोजित प्रान्तीय कार्य समिति के बैठक के दौरान राज्य मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने मऊ के दवा व्यापार के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए बताया कि शीघ्र ही दवा व्यापारियों को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित करने की योजना पर केन्द्र सरकार से निवेदन किया जायेगा । तथा अप्रासंगिक पेंचदगी भरे कानूनों को समाप्त करनें की दिशा में उ0प्र0 सरकार दवा व्यापारियों की राय से एक बैठक मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में होगी। जिसमें पोर्टल के धीरे चलने, लाइसेन्स की आनलाइन प्रक्रिया के सरलीकरण समेत इन्स्पेक्टर राज से मुक्त करनें हेतु गम्भीर मन्त्रणा होगी एवं समुचित निर्णय लिया जायेगा। ताकि दवा व्यापारी प्रदेश में निश्चिन्त होकर जनता की सेवा कर सके।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिवजी राय, जोनल सेक्रेटरी एवं जिला महामंत्री प्रवीण पाण्डेय, उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल, संगठन मंत्री जमीन अंसारी, रविश सिंह, राजेश सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, राजन बरनवाल, उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, डिम्पल राय, ब्रजेश गुप्ता, हिरूझा, आकाश वर्मा, रफी अतहर, इशरत इकबाल लारी, डब्बू सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

