अपना जिला

कोई अगर घूस मांगे तो उसकी शिकायत मुझसे करने के साथ एसडीएम, तहसीलदार से करें : भाजपा जिलाध्यक्ष

घोसी /मऊ ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जनसंवाद के तहत भाजपा के लोगों ने जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के कैथवाली जमीन कैथवाली पंहुच कर ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त के संज्ञान में लाकर समाधान की बात कही। साथ लोगों को प्रदेश व केंद्र की जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी देते हुये लाभ उठाने की बात कही।लोगों ने शिकायत किया कि आवास आदि योजनाओ में सुविधा शुल्क लिया जा रहा है।
कैथवाली जमीन कैथवाली गांव पंहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पहुचे भाजपा जनों ने पाया कि साफ सफाई की स्थिति ख़राब थी। सम्पर्क मार्गो पर गन्दा पानी बह रहा था। उपस्थित गांव वासियो ने शिकायत किया कि गांव में क्षेत्र पंचायत द्वारा विकास कार्यो के प्रस्ताव पर अभीतक अमल नही किया गया है।आवास दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। ग्राम के राजभर जाति के लोगों ने आरोप लगाया कि योजनाओ का लाभ नही मिल रहा है।विकलांग प्रमाण पत्र, पेंशन, बिजली के पोल पर लाइट न होने आदि समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही वहां उपस्थित तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त को कार्यवाही हेतु देने के साथ जनसंवाद में आये समस्याओं से सी डी ओ को फोन कर अवगत कराया। गांववासियों से अपील किया कि जनकल्याण कारी योजनाओ के लिये कोई व्यक्ति अगर घूस मांगता है तो उसकी शिकायत मुझसे करने के साथ एसडीएम, तहसीलदार आदि से भी करे।
तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने सभी समस्याओं के सुनने के साथ सुविधा शुल्क लेने,योजनाओ का लाभ पात्रों को न मिलने आदि की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही।