अपना जिला

घोसी में पुलिस उत्पीड़न के विरुद्ध 04 अप्रैल को जनसभा करेगी भाकपा

घोसी /मऊ। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान के बड़ागांव स्थित आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी घोसी ब्लॉक की एक बैठक शेख हेसामुद्दीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 4 अप्रैल को पुलिस उत्पीड़न के विरुद्ध सुल्तानपुर नहर चौक पर जनसभा करने का निर्णय किया गया।
भाकपा के ब्लॉक महामंत्री शेख हेसामुद्दीन ने कहाकि क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है कुछ दिन पूर्व सुल्तानपुर में दरोगा एवं सिपाही ने तेजू यादव के घर में अनायास ही पत्नी व बेटे को मारने व पीटने के बाद घर का सामान फेंक दिया था जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच की कार्यवाई के आदेश के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से भाकपा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर 4 अप्रैल को सुल्तानपुर मे जनसभा करेगी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई तो कोतवाली का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर एकराम प्रधान, सुधाकर यादव, गुफरान, अनीस अहमद, उदय राय, कामता राजभर, राजू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *