शोक संदेश

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने यह तस्वीर लगा कर प्रकट की संवेदना

पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
Miss you Papa…

नरेन्द्र मोदी , प्रधानमंत्री

I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji’s demise is a personal loss. I have lost a friend, valued colleague and someone who was extremely passionate to ensure every poor person leads a life of dignity.

Shri Ram Vilas Paswan Ji rose in politics through hard work and determination. As a young leader, he resisted tyranny and the assault on our democracy during the Emergency. He was an outstanding Parliamentarian and Minister, making lasting contributions in several policy areas.

Working together, shoulder to shoulder with Paswan Ji has been an incredible experience. His interventions during Cabinet Meetings were insightful. From political wisdom, statesmanship to governance issues, he was brilliant. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.

अमित शाह, गृहमंत्री, भारत

सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।

चाहे 1975 के आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करना हो या मोदी सरकार में कोरोना महामारी में गरीब कल्याण के मंत्र को सार्थक करना हो, राम विलास पासवान जी ने इन सभी में अद्वितीय भूमिका निभाई है। कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहते हुए, पासवान जी अपने सरल व सौम्य व्यक्तित्व से सबके प्रिय रहे।

भारतीय राजनीति व केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनकी कमी सदैव बनी रहेगी और मोदी सरकार उनके गरीब कल्याण व बिहार के विकास के स्वपन्न को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध रहेगी।
मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति

राहुल गांधी

रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।

उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।

राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग़रीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े क़द्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे सम्बंध थे।

रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके साथ मेरी बहुत लम्बी और अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!

नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गरीब, वंचित तथा शोषितों के उत्थान में पासवान जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।

रविशंकर प्रसाद केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार

राम विलास पासवान जी के निधन पर मेरी असीम संवेदना और श्रद्धांजलि। वे देश के समाजवादी आंदोलन के एक प्रखर नेता थे और उन्होंने अपना सारा जीवन दलितों और उपेक्षितों के कल्याण में लगाया। वे भारत सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे। मैं अटल जी की सरकार में पहली बार उन्हीं के साथ कोयला खान राज्य मंत्री था। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

मनोज सिंहा, उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर

केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मन अत्यंत दुःखित है।उन्होंने सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिये कार्य किया। उनका निधन भारतीय राजनीति में एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।ॐ शांति!

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी

केंद्रीय मंत्री व लोकप्रिय राजनेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन से मन दुःखी है।

वह भारतीय राजनीति में वंचित समुदाय के ओजस्वी स्वर थे।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति!

लालूप्रसाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री बिहार

रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है।

रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।

ॐ शांति ॐ

केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री यूपी

लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता व वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
दलितों पिछड़ों की आवाज़ बुलंद रखने वाले बहुत ही लोकप्रिय नेता श्री राम विलास पासवान जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में गरीबों व आदिवासियों के जीवन में खुशहाली लाने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों व समर्थकों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
बिहार के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है।

इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करे।

ॐ शांति..

अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

समाजवादी नेता, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के आकस्मिक निधन का दु:खद समाचार मिला।वंचित समाज से होने के बावजूद अपने लगन एवं संघर्षों से श्री पासवान जी भारतीय राजनीति महत्वूर्ण जगह बनाई। ग़रीब – दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।

मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

जयशंकर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार

सदमे में हूं। स्तब्ध और नि:शब्द। क्या लिखूं! जिनके साथ दशकों पुराना वैचारिक, पारिवारिक और पत्रकारीय संबंध रहा। कई बार उनकी मौसम विज्ञानीवाली राजनीतिक भूमिकाओं को लेकर उनसे मतभेद भी रहे, मिलना भी कम होते गया। लेकिन स्वस्थ रहते जब भी मिलते, कहते, ‘बहुत दिन से मिलना नहीं हुआ। दोनों भाई किसी दिन खाने पर मिलते हैं!’ अब राम विलास पासवान जी कभी नहीं मिलेंगे। नियति ने आज उन्हें हम सबसे छीन लिया। सामाजिक न्याय का अपनी तरह का एक और प्रवक्ता, जो कहता था, ‘मै उस घर में दिया जलाने निकला हूं जहां सदियों से अंधेरा है’, आज अनंत की यात्रा पर निकल गया, जहां से कोई लौट कर नहीं आता।
पासवान जी लंबे समय से बीमार थे। उनके साथ लंबे जुड़ाव, यात्राओं के साथ ही बहुत सारी यादें हैं। मुझे याद है कि एक बार उनके 12 जनपथवाले निवास पर किसी भीड़ भाडवाले कार्यक्रम में मेरा मोबाइल गायब हो गया था। उसके कुछ ही दिनो बाद जापान यात्रा से लौटे पासवान जी मेरे लिए खासतौर से मोबाइल फोन लेकर आए थे। अभी विदेश यात्राओं के संस्मरणों को कलमबद्ध कर साझा करने के क्रम में पासवान जी के साथ जुलाई 2008 के पहले सप्ताह में अपनी अमेरिका यात्रा से जुड़े संस्मरण लिखने के लिए विवरण सहेज रहा था। सोच रहा था कि उनके निवास पर जाकर उस समय और कार्यक्रम की क्लिपिंग्स और तस्वीरें खंगालूंगा तब तक आज उनके पुत्र चिराग के ट्वीट से उनके असामयिक निधन की सूचना मिली। मन व्यथित हो गया।
नीचे की तस्वीर 2014 के जनवरी महीने में उनके निवास पर होनेवाले वार्षिक दही-चूडा भोज के अवसर की है जिसमें मित्र रविशंकर प्रसाद भी हैं। इसके बाद ही राम विलास जी के राजग से जुड़ाव की भूमिका बनने लगी थी। ऐसी बहुत सारी यादें हैं जिनपर संभव हुआ तो कभी विस्तार से चर्चा होगी। फिलहाल तो उनसे जुड़ी स्मृतियों को प्रणाम। शत शत नमन। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

रितेश पांडेय, सांसद, अंबेडकर नगर

केन्द्रीय मंत्री और बिहार के लोकप्रिय नेता श्री राम विलास पासवान जी के निधन की ख़बर दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!

महन्त बालकनाथ योगी, सांसद

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूं। पासवान जी का आकस्मिक निधन NDA के लिए गहरा सदमा है।

गरीब, वंचित व शोषितों के उत्थान में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ॐ शांति।

सोनल गोयल IAS
Tragic news !
Hon’ble Union Minister Sh. Ram Vilas Paswan ji passes away 🙏🏻
He was an empathetic dynamic leader having mass appeal & respect.
Irreparable loss to the nation .
My Humble tributes 💐
May his soul Rest in Peace ;
Om Shanti 🙏🏻

रविश कुमार, पत्रकार

राम विलास पासवान नहीं रहे। बेहद दुखद ख़बर है। पासवान बात व्यवहार में सज्जन नेता थे।प्रेस की आलोचनाओं और अनदेखियों के बीच सहज रहे और कभी किसी को घर से भगाया नहीं। उनकी राजनीति एक व्यक्ति की रही मगर उन्हें बड़ी भूमिका निभाने का मौक़ा नहीं मिला। पासवान जिस सामाजिक पृष्ठभूमि से आए थे वहाँ उनके लिए किसी तरह का सपोर्ट नहीं था। लेकिन चलते चले गए और अपने आप को सत्ता और राजनीति के बीच बनाए रखा। यह भी बड़ी कामयाबी थी। कभी क्षेत्रीय राजनीति में प्रासंगिक होते होते रहे तो कभी राष्ट्रीय राजनीति में हमेशा प्रासंगिक रहे। अपने समय के बड़े नेताओं में से रहे। सबसे अधिक वोट से जीतने वाले सांसद भी हुए। पासवान को लेकर शिकायतें भी रहीं मगर राम विलास पासवान ने दिल में मलाल नहीं रखा। मेरी राय में पासवान और आगे जा सकते थे मगर परिस्थितियाँ उनसे आगे निकलती चली गईं। घर पर हो या फ़ोन पर उनसे बातचीत हमेशा मधुर रही। हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। ईश्वर चिराग़ पासवान को शक्ति दे। पिता जिस गाड़ी को खींच कर एक पीढ़ी आगे लाएँ हैं उसे और आगे ले जाएँ। किसी का प्यादा न बनें। यही पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राम विलास पासवान की बातें याद आती रहेंगे। मने, एथी, कथी, का कहते हैं कि। उनका देसी अंदाज़ में बोलना याद आएगा। ख़बर सुन कर मन उदास हो गया है।

हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता एवं केंद्र सरकार में मंत्री आदरणीय श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मन आहत है। उनके चले जाने से भारतीय राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है।

परमात्मा दिवंगत रामविलास जी की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

शाहनवाज हुसैन

हमारे दिल के बेहद करीब, मित्र सरीखे बड़े भाई, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं।

वो जीवन भर शोषित, वंचित समाज की आवाज बुलंद करते रहे। उनका जाना बिहार के साथ साथ पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है ।

कन्हैया कुमार

केन्द्रीय मंत्री और बिहार में छात्र आन्दोलन से निकले लोकप्रिय नेता श्री राम विलास पासवान जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। इनका पूरा राजनीतिक जीवन अपने आप में एक युग के समान है। समर्थक और विरोधी, दोनों ही उनका बराबर सम्मान करते थे। नमन। 🙏

प्रियंका गांधी वाड्रा

रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी माँ के
पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक
निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से
बेहद दुःख हुआ है।

चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी
गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।

इर्फान खान, कार्टूनिस्ट

नहीं रहे कार्टून प्रेमी नेता रामविलास पासवान

कार्टूनिस्ट की किसी नेता से दोस्ती हो,ऐसा कम ही होता है .हां,मगर मेरे दोस्तों की सूची में रामविलास पासवान जी का नाम था. वह एक शांत व्यक्ति ,कुशल प्रशासक और बहुत अच्छे आब्जर्वर थे. ‘जनसत्ता’ में आये मेरे कार्टून ,जो बिहार राजनीति पर केन्द्रित होते थे, वह जोर से ठाहाका मारकर हँसते थे .वह उन चंद नेताओं में थे ,जो अपना कार्टून देखकर खुश होते थे .काफी समय जब हो जाता था उनसे मिले तो वह खुद फोन करवाकर चाय पीने या दही-चूड़ा खाने के लिए घर या दफ्तर बुला लेते थे ..उनके टेबल पर खास तौर पट बेसन के सेव रखे होते थे,जो वह बीच-बीच में मुट्ठा भरकर खाते रहते थे. एक बार जब वह मेरे घर आये तो हमने इस बात का ख़ास ध्यान रखा की नाश्ते की टेबल पर कुछ हो न हो,सेव खूब सारे होने चाहिए 🙂 अभी हाल में जब उन्होंने अपनी पार्टी अपने बेटे चिराग पासवान को सौंपी,तब उस पर मेरा एक कार्टून छपा,जिसे उन्होंने मंगवाया ..यह वह अंतिम भेंट ,जो मैंने उन्हें उनसे आखिरी मुलाक़ात में दी. उनकी हंसी और उनसे हुई मुलाकातें हमेशा याद रहेंगी …. अलविदा रामविलास जी 🙏🙏🙏

बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री, यूपी

केन्द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।गरीबों व दलितों के उत्थान हेतु सदैव तत्पर रहने वाले लोकप्रिय नेता थे उनका निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति की प्रार्थना करता हूं
। ॐ शांति।

RIPRamvilasPaswan

डॉ कुमार विश्वास, राष्ट्रीय कवि

बेहद दुखद ! निजी व सियासी दोनों तरह की ज़िंदगी के एक बेहद ज़रूरत भरे पड़ाव पर पिता का साया उठ जाने की यह पीड़ा सहने की ईश्वर चिराग़ पासवान व उनके परिवार को शक्ति दे ! लोकनायक जयप्रकाश की पुण्यतिथि के दिन अपनी अंतिम यात्रा को निकले उनकी क्रांति के इस सिपाही को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे 🙏🇮🇳
ॐ शान्ति ॐ

मनोज तिवारी, सांसद भोजपुरी अभिनेता

ये क्या हो गया.. अपनी मेहनत अपनी प्रतिभा अपने संघर्ष से बिहार के शोषित पीड़ित लोगों की आवाज़ बने,भारत सरकार के यशस्वी केंद्रीय मंत्री श्री #रामविलास_पासवान जी नहीं रहे.. हे ईश्वर,उनके परिवार व अनुयायियों को ये दुःख सहने की शक्ति दो..

अखिलेश यादव, पूर्व सीएम, उत्तर प्रदेश

लोकप्रिय जननेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि!

दुख की इस असीम घड़ी में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.

संगम लाल गुप्ता, सांसद

सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।

वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान

एलजेपी नेता व केन्द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान के निधन से मैं आहत हूं। अपने 32 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने एक सच्चे जननेता के रूप में राष्ट्र की सेवा की।

भारतीय राजनीति की इस दीर्घ यात्रा में स्व. पासवान जी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व दोनों से ही एक विशिष्ट पहचान बनाई। बिहार और बिहारवासियों की भलाई के लिए उन्होंने आजीवन काम किया तथा अपने सरल स्वभाव व मैत्रीपूर्ण संबंधों के चलते भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की।

उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति !

RamVilasPaswan

विनोद सोनकर, सांसद

केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान जी का निधन देश एवं बिहार की राजनीति के लिए बड़ा आघात है। पासवान जी ने हमेशा मुद्दों पर आधारित राजनीति की और पूरी जिंदगी सामाजिक न्याय और शोषितों, वंचितों व पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दें ।
॥ॐ शान्ति शान्ति॥ #RamVilasPaswan

प्रकाश बिंदु आईएएस

राम विलास पासवान जी का चला जाना मर्माहत कर गया। समाज अभी भी उनको बड़ी आकांक्षाओं से देखता था।….भावभीनी श्रद्धांजलि!!!

रेखा वर्मा, सांसद

केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता श्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। बिहार की राजनीति में रामविलास जी का योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर से रामविलास जी के दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।

यशवंत सिंह, विधान परिषद सदस्य, यूपी

लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें।

ॐ शांति।

हरिओम यादव, विधायक, सिरसा

समाजवादी नेता, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के आकस्मिक निधन का दु:खद समाचार मिला।वंचित समाज से होने के बावजूद अपने लगन एवं संघर्षों से श्री पासवान जी भारतीय राजनीति महत्वूर्ण जगह बनाई। ग़रीब – दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी।

मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

विशाल सिंह चंचल , विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान का आकस्मिक निधन राजनीतिक क्षेत्र और एनडीए के लिए गहरा सदमा है। मैं उनकी मुक्ति की कामना करता हूँ और ईश्वर से यह प्रार्थना करता हूँ कि परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

संजय राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएमए

केंद्रीय मंत्री रामविलाश पासवान के निधन की सूचना एक राजनीतिक ध्रुव के विलुप्त होने जैसी हैं हार्दिक संवेदना चिराग और सम्पूर्ण परिवार के लिए । श्रधांजलि रामविलास जी को । रामविलास जी से मेरी 3 बार मुलाकात हुई एक बार तो एक धरना कार्यक्रम में राजघाट पर मंच साझा किया था।जो भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा राष्ट्रकवि स्व. रामधारी सिंह दिनकर की संपत्ति को कब्जा छुड़वाने को ले के था ।इससे पहले एक बार घोसी उत्तरप्रदेश संसदीय सीट के लिए पूर्व सांसद स्व.राजकुमार राय केसाथ उनके आवास पर गया था जब इन्होंने ही उनका टिकट काट दिया था जबकि वे तब जनता दल के संस्थापक थे ।ये चुनाव समिति में थे । तीसरी बार एक कार्यक्रम में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इनके साथ मुलाकात हुई लेकिन ए कभी प्रभावित नही किये । लेकिन वे जिस भी दल के साथ जुड़े उसकी सरकार में उनकी अहम भूमिका रहती थी ।वे हवा का रुख भाँपने में निपुण थे । ये मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने और आरक्षण को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका में रहे ,मोदी सरकार में भी वे मंत्री रहे ये राज्यसभा सदस्य थे ……श्रद्धांजलि

राय तपन भारती, पत्रकार

बिहार चुनाव के वक्त रामविलास पासवान का जाना चिराग पासवान को बहुत अखरेगा
Written by Roy Tapan Bharati
रामविलास पासवान बहुत दिनों से बीमार थे। दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी दूसरी बार हुई पर इस बार विफल हो गई। 8 अक्टूबर की शाम को उनके पुत्र चिराग पासवान ने ट्विट किया कि उनके पिता नहीं रहे। उनके ख़राब हेल्थ के कारण इसका कयास मुझे पहले से था।

अभी दो दिन पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मनोज शर्मा से मैंने केंद्रीय मंत्री पासवान जी का कुशल क्षेम पूछा था। 25-26 साल पहले मैं पासवान जी के निकट आया, 12 जनपथ भी अनेक बार गया, इससे उनको करीब से समझा। वे संबंधों को याद रखना जानते थे। मिलने पर मेरे नागपुर आवास का जिक्र जरूर करते थे। अफसोस है कि नागपुर की तरह मैं कभी भी उन्हें अपने वसुंधरा आवास पर नहीं बुला सका। पर आज यह लेख उनकी श्रद्धांजलि में।

बिहार पुलिस की नौकरी छोड़कर 51 साल पहले राजनीति के मैदान में उतरे रामविलास पासवान, कांशीराम और मायावती की लोकप्रियता के दौर में भी, बिहार के दलितों के मज़बूत नेता के तौर पर लंबे समय तक टिके रहे यह सियासी हलकों में शोध का विषय रहा। वे कमसे कम एक दो मौकों को छोड़ कर 1977 से लेकर 2020 तक लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे।

राम विलास पासवान का जन्‍म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगरिया जिले में एक दलित परिवार में हुआ था। पासवान ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी से एम.ए. तथा पटना यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। छात्र राजनीति में सक्रिय रामविलास पासवान ने जयप्रकाश नारायण के समाजवादी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

1969 में पहली बार पासवान बिहार के विधानसभा चुनावों में संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप निर्वाचित हुए। 1974 में जब लोक दल बना तो पासवान उससे जुड़ गए और महासचिव बनाए गए। आपातकाल का विरोध करते हुए पासवान जेल भी गए।

जब बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के वक्त, उनके सुपुत्र चिराग ने तेजस्वी और तेज प्रताप पर कुछ हल्की टिप्पणी शुरु की तो, लालू के बेटों ने जवाबी हमला करते हुए रामविलास की दूसरी शादी की याद दिला दी, उसके बाद चिराग ने चुप्पी साध ली। राजकुमारी देवी से शादी और दो पुत्रियाँ होने के बाद उन्होंने रीना शर्मा से शादी की जिनसे चिराग पासवान और एक बेटी है। बिहार की राजनीति में यह कई बार हो चुका है कि रामविलास अपनी पहली पत्नी, दोनों बेटियों और कम-से-कम एक दामाद के कारण चुप रहने पर मजबूर हुए हैं।

निजी जीवन को लेकर होने वाली टीका-टिप्पणी के बावजूद, रामविलास पासवान दरअसल बहुत पहुंचे हुए राजनेता थे। 50 साल की विधायकी और सांसदी ही नहीं, 1996 से सभी सरकारों में मंत्री रहना, एक ऐसी असाधारण योग्यता है जिसके आगे अजित सिंह भी चित्त हो गए। देवगौड़ा-गुजराल से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी जैसे अनेक प्रधानमंत्रियों को साधना साधारण काम नहीं है।

इसके अलावा, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं पर ख़ासा ध्यान दिया है और इतने लंबे समय में उनके कार्यकर्ताओं या समर्थकों की नाराज़गी की कोई बड़ी बात सामने नहीं आई है, जो मामूली बात नहीं है. वे जब रेल मंत्री बने तो उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र हाजीपुर में रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय बनवा दिया।

कुल मिलाकर, उन्होंने परिवार से बाहर का एक भी नेता तैयार किया हो, प्रशिक्षित किया हो, आगे बढ़ाया हो इसका प्रमाण नहीं है। लेकिन इस बीच कितने अपराधियों को सांसद-विधायक बनाया, टिकट दिया, प्रकाश झा से लेकर कितने अराजनैतिक लोगों को चुनाव मैदान में उतारा, इसका हिसाब बहुत बड़ा है। जब वे खुद को बिहार की राजनीति में सत्ता का एक दावेदार मानते थे, उस दौर के अनेक अपराधियों से उनका मिलना-जुलना किसी से छिपा नहीं है।

2019 के आम चुनाव से पहले एक और पैंतरा लेकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे हार्ड टास्कमास्टरों को भी उन्होंने मजबूर कर दिया। बिहार में लोकसभा की छह सीटों पर लड़ने का समझौता करने के साथ, असम से ख़ुद राज्यसभा पहुंचने का इंतज़ाम करना कोई मामूली बात नहीं थी। पासवान जी के जीवन के बारे में जितना जानता हूं उस लिहाज से मैं एक किताब लिख सकता हूं। आज बस इतना ही।

तेजस्वी यादव, बिहार

न्यायप्रिय राजनीति और दलित वंचित चेतना के
मज़बूत स्तंभ अभिभावक आदरणीय श्री रामविलास पासवान जी के निधन से दुखी हूँ।

शोषित, वंचित, उत्पीड़ित वर्ग उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री, यूपी

दलितों – पिछड़ों की सशक्त आवाज , भारतीय राजनीति में लगातार 50 वर्षो तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले एवं प्रखर वक्ता, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के आकस्मिक निधन से देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है।देश ने एक महान नेता खोया है। श्री पासवान जी के इस दुःखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *