कुछ अलग : मन चंगा तो कठौती में गंगा
मन को चंगा रखो तो जहाँ हो वही तीर्थ स्थान का लाभ मिल जायेगा। खेल खेल में इस कहावत को घर में ही छत पर चरितार्थ किया है इन मासूमों ने। मन में खेलते-खेलते आईडिया आया और उसे मूर्त रुप देने के लिए दौड़ कर घर में मोबाईल उठा लाये और खींच बैठे तस्वीर।
निश्छल मन से परिपूर्ण यह बच्चे (सुहानी और अभिनन्दन) ने अपने क्रिएटिविटी द्वारा घर के छत से ही दिल्ली का कुतुबमीनार और पेरिस का एफिल टावर को हाथों में कैद करने का नजारा बना दिया।
बच्चों के छोटे-छोटे हाथ में पकड़े हुए विशालकाय टावर की यह तस्वीर है सहादतपुरा मऊ रोडवेज के पास स्थित दूरभाष केन्द्र परिसर में निर्मित टावर का है जो बच्चों ने अपने मुंशीपुरा स्थित घर की छत से खींची है।


Congratulations Bachcho