कार्यालय का चैनल गेट बंद कर किसानों की समस्याएं एवं छुट्टा आवारा पशुओं के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मरदह एवं बिरनो ब्लॉक के पदाधिकारी एवं स्थानीय किसानों के द्वारा ब्लॉक विकास अधिकारी के कार्यालय का चैनल गेट बंद कर किसानों की समस्याएं एवं छुट्टा आवारा पशुओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 6 तारीख को ब्लॉक विकास अधिकारी एवं 8 तारीख को उप जिला अधिकारी कासिमाबाद एवं 10 तारीख को जिला विकास अधिकारी को पत्र के माध्यम से किसानों की समस्याओं जो कि बेसहारा छुट्टा आवारा पशुओं की वजह से पैदा हुई है उनके बारे में अवगत कराया गया था और यह चेतावनी दी गई थी कि 1 हफ्ते के अंदर इनका कोई समुचित व्यवस्था नहीं किया गया या पशु आश्रय केंद्र नहीं भेजा गया तो संगठन के कार्यकर्ता व किसान कार्यालय का ताला बंद कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई ना होने पर प्रदर्शन किया गया तथा इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बेसहारा पशुओं की वजह से आए दिन किसानों की खेती बर्बाद हो रही है दुर्घटनाएं हो रही है लोग दुर्घटनाओं में अंग भंग हो रहा है लोगों की मृत्यु हो रही है लेकिन यह जिम्मेदार अधिकारी इनके कानों पर जूं नहीं देख रहा है जिस पर ब्लॉक विकास अधिकारी से काफी तक जक होने के बाद यह निर्णय लिया गया तथा युवा जिला अध्यक्ष सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिन के अंदर अगर इन पशुओं को सड़क से हटा कर पशु आश्रय केंद्र नहीं भेजा गया तो हम लोग सारे के सारे पशु उस ब्लाक के अंदर ले जाकर बंद करने का कार्य करेंगे जिसकी सारी की सारी जिम्मेदारी स्थानीय ब्लॉक अधिकारी उप जिला अधिकारी कासिमाबाद एवं जिला विकास अधिकारी गाजीपुर की होगी जिस पर ब्लॉक विकास अधिकारी ने बताया कि 10 दिन के अंदर बेसहारा छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय केंद्र भेज दिया जाएगा तब जाकर के लोग वहां से हटे इस मौके पर शेषनाथ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मरदह कौशल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बिरनो जिला उपाध्यक्ष सौरव सिंह शशांक सिंह सतीश सिंह विधायक तेज बहादुर सिंह आकाश सिंह भानु प्रताप सिंह मनजीत सिंह आर्य सिंह अमित सिंह अंशुमान सिंह अनुज सिंह बिट्टू सिंह के अलावा स्थानीय किसान मौजूद रहे।

