अपना जिला

MAU में एक ही परिवार से 5 लोगों सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव

● अब तक 35456 जांच में 925 लोग पॉजिटिव
638 हुए स्वस्थ, फिलहाल 280 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव


मऊ। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सोमवार को 10 लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए, इनमें 1 लोगों की आरटीपीसीआर व 9 लोगों की रिपोर्ट एन्टीजन द्वारा प्राप्त हुआ है। सुकून देने वाली खबर यह रही कि पिछले 24 घण्टों में 33 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हुए। अब तक कुल 638 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अब तक मऊ जनपद से कुल 35456 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें आरटी-पीसीआर से 18623 सैंपल व एंटीजन से 16833 सैंपल भेजे गए थे। इनमें से कुल 925 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। सुखद बात यह रही कि बड़ी तादाद में 638 लोग जनपद स्थित विभिन्न एल-1 हॉस्पिटल से पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घरों को रवाना हो चुके हैं। फिलहाल जनपद में 280 लोग एक्टिव पॉजिटिव हैं व सात लोगों की विभिन्न बीमारियों के माध्यम से मृत्यु हो चुकी है। संक्रमित पाए जाने वालों में मऊ नगर के एसपी ऑफिस के समीप एक ही परिवार के 5 लोगों सहित पुलिस लाइन, इब्राहिमाबाद व राजरामपुरा मुहल्ले के लोग शामिल हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्यचिकित्साधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने उक्त बातें बताई।
आज का कोरोना मीटर
टोटल सैम्पल- 35456
टोटल प्राप्त रिपोर्ट- 32202
टोटल निगेटिव – 31539
आज पॉजिटिव- 10
आज स्वस्थ- 33
टोटल पॉजिटिव- 925
एक्टिव पॉजिटिव – 280
टोटल स्वस्थ- 638
टोटल मृत्यु- 7
श्रीराम जायसवाल, UNI/वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *