अपना जिला

कार्यकर्ता छूटे मतदाताओं का नाम सूची में 13 तक दर्ज कराएं

घोसी। भारतीय जनता पार्टी घोसी मण्डल ईकाई की एक आवश्यक बैठक मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि एवं घोसी विधान सभा के प्रभारी विनोद यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने क्षेत्र के छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए निर्धारित प्रारुप पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर 13 दिसंबर के अंदर जमा कर दें ताकि उनका नाम मतदाता सूची पर दर्ज हो जाये।
मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने बूथ लेबल अधिकारी का सहयोग कर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य करें।इस अवसर पर घोसी विधानसभा के प्रभारी विनोद यादव ,मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, रामसूरत चौहान ,अतुल शर्मा,रामप्रसाद राजभर ,अम्बिका यादव, उद्देश्य पाण्डेय, रघुनंदन यादव ,प्रेमचंद वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *