मऊ में पत्रकार को पूर्व चेयरमैन ने जान से मारने की दी धमकी
■ नेता को समाचार छापना लगा नागवार
दोहरीघाट / मऊ।दोहरीघाट थाना के ठीक सामने तरूण मित्र दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार हरेंद्र राय को दोहरीघाट के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन त्रिलोकी प्रसाद सोनकर ने गाली देते हुए दी जान से मारने की धमकी। तरूण मित्र दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार ने हरेंद्र राय दोहरीघाट थाने में लिखित तहरीर देते हुए कहा कि मैं दोहरीघाट थाने के ठीक सामने चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था कि अचानक त्रिलोकी प्रसाद सोनकर तीन रायफल असलहाधारियों निरंजन सोनकर,मंनु सोनकर मुराली एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ आये और चारों तरफ घेर कर असलहा हमारे शरीर में सटाते मां बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाइक को तोड़ते हुए दोहरीघाट में नहीं दिखाई देने की धमकी दी जब पत्रकार हरेंद्र राय अपनी जान बचाकर थाने में भागे तो थाने के अंदर घुसकर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार हरेंद्र राय ने बताया कि हमारी त्रिलोकी प्रसाद सोनकर से कोई नीजी दुश्मनी नहीं है विगत कुछ महीनों पूर्व त्रिलोकी प्रसाद सोनकर के द्वारा आन्ध्र प्रदेश से मंगाई गई मछली को ट्रक सहित दोहरीघाट थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव के द्वारा मछली सहित ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया गया था जिसका प्रकाशन तरूण मित्र समाचार पत्र में पत्रकार हरेंद्र राय के द्वारा कराया गया था।

