कामयाबी : मऊ की ज्योत्सना राय को पीसीएसजे में 21वीं रैंक
मऊ। मन में जुनून हो तो कामयाबी अवश्य मिलती है और अपने जुनून को पहले ही प्रयास में साबित कर दिखाया है जनपद की घोसी तहसील के ग्राम तराई डीह निवासी ज्योत्सना राय ने। उन्होंने पीसीएसजे की परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर सिविल जज जूनियर डिविजन बनने का गौरव प्राप्त किया है। ज्योत्सना ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट आरएलबी विकास नगर लखनऊ से व बीए, एलएलबी लखनऊ विश्वविद्यालय से पास की है। 
ज्योत्सना के पिता अशोक कुमार राय फैजाबाद मंडल में अपर निदेशक अभियोजन के पद पर तैनात हैं व माता का नाम श्रीमती पूनम राय है। उनके बड़े पिता सुरेश राय बिहार के मुजफ्फरपुर में पूसा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। चाचा सतीश कुमार राय प्रयागराज में सीबीसीआईडी में एसपीओ व छोटे चाचा संजय कुमार राय मऊ में ई-रिक्सा के व्यवसायी हैं।
ज्योत्सना राय के इस कामयाबी पर प्रमोद कुमार राय, आशीष राय, अजय राय आदि ने बधाई दी है।

