कांग्रेस : जब संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी : इंतखाब
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर वृहस्पतिवार को बड़राव ब्लाक बोझी इंटर कॉलेज घोसी में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम के अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती और बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करना होगा। ब्लॉक व नगर पंचायत के सभी वार्डों, गांव के हर घरों को पार्टी से जोड़ना पड़ेगा। जब संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय ने किया ।
जिसमे प्रमुख से शामिल जिलाउपाध्यक्ष व प्रभारी कार्यालय प्रशासन धर्मेद्र सिंह, ज़िला महासचिव व मधुबन विधानसभा प्रभारी ब्रहम्मानन्द पांडेय, ज़िला महासचिव व घोसी विधानसभा प्रभारी कुंवर श्यामनारायण सिंह, ज़िला सचिव नेसार अहमद, ज़िला सचिव बालजीत चौहान,ज़िला सचिव विनोद कुमार,ज़िला सचिव मोती राम,ज़िला सचिव सम्पत मौर्या,स्वामीनाथ राय,रविन्द्र तिवारी, मलिक सेराजुद्दीन, आफताब आलम, जोगिंदर राय, श्रीमती चम्पा राजभर,मूलचंद राम, राम उदय सिंह, प्रदीप सिंह, नन्हे राय, राम प्यारे यादव,रमेश पांडेय, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार, वाहिद खान, पिंटू राजभर, साहब सिंह यादव, सोनू, चन्द्रभान यादव, भागेश्वर चौहान, सिंहासन राम, सलमान खान, जय प्रकाश पांडेय, अभिषेक सिंह, अमर नाथ सिंह, प्रवीण कुमार राय, बहादुर राजभर आदि।


