सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर मऊ के होनहार छात्रों को मिला लैपटॉप
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव एवं विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर के द्वारा समाजवादी पार्टी मऊ में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें नेहा यादव पुत्री डॉक्टर योगेन्द्र यादव ग्राम-मड़ईली बड़नपुरा (पोस्ट-हलधरपुर) मऊ, सोनम मद्देशिया पुत्री अशोक मद्देशिया ग्राम पो० सिद्धा अहिलासपुर मऊ को लैपटॉप, बुके देकर के सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है उसके बावजूद हमें गर्व है अपने नेता अखिलेश यादव पर जिन्होंने सरकार में नहीं होते हुए भी परीक्षा में उत्कृष्ट हुए बच्चों को लेपटॉप भेजा है और जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश भर में उत्कृष्ट छात्रों को 18 लाख लैपटॉप वितरण किया गया था।
कार्यक्रम में उपस्थित अल्ताफ अंसारी, कुद्दुश अंसारी, महेंद्र चौहान , रविन्द्र यादव, रामविलास यादव, राजविजय यादव, दिपक चन्दा, रविन्द्र कुमार साहनी आदि मौजूद रहे।

