अपना जिला

कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

मऊ । कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल पुलिस लाइन मऊ में शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण और राधा की झांकी प्रस्तुत किया गया। आकर्षक ड्रेस में ये बाल गोपाल अलग अलग अंदाज में राधा कृष्ण का जीवन्त चित्रण करते नजर आयें।
इन बाल कलाकारों द्वारा कृष्ण और राधा के रूप में इन्होंने अपनी बाल कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी अध्यापक एस एन तिवारी, उदय सिंह , विनय सिंह, शिवेश, अरशद, अफरोज, साकिब, रईस अहमद एवं अध्यापिकाएं शालिनी, मीनाक्षी, बबीता, प्रियंका, शुभ्रा, सुषमा, सबा, राबिया, मनीषा, दिव्या, रानी सिंह आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी का धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *