कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल में राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
मऊ। कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल पुलिस लाइन मऊ में शनिवार को राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उक्त प्रतियोगिता में सभी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवांगी शर्मा, द्वितीय स्थान पर आदित्य सिंह एवं तृतीय स्थान पर शिवांगी सिंह रही।
वहीं राखी प्रतियोगिता में सीनियर समूह में प्रथम स्थान पूजा यादव, द्वितीय स्थान तनु सिंह एवं तृतीय स्थान पर संध्या यादव तथा जूनियर वर्ग में प्रथम खुशी यादव,द्वितीय दीक्षा सिंह, तृतीय स्थान अंकिता एवं अंशिका ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी सेक्शन की तरमीम, शगुन एवं दीपशिखा ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रही।


