अपना जिला

कर्नाटक व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिन्ना मामले पर घमासान मचाये हुए है : जिलानी

मऊ। शहर में शनिवार की शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक व आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन में लगी जिन्ना की फोटो वाजिब है। जिन्ना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं, इसलिए उस विश्वविद्यालय में उनकी फोटो या तस्वीर को नकारा नहीं जा सकता है।

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे जफरयाब जिलानी ने पत्रकारों से कहा कि जिन्ना का मुद्दा महज चुनावी मुद्दा बना दिया गया है, यह मुद्दा राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया है। कर्नाटक चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी वाले जिन्ना मामले पर घमासान मचाये हुए है। जिन्ना की तस्वीर एएमयू में पिछले 80 साल से लगी हुई है। अब 80 साल के बाद जिन्ना की तस्वीर पर नज़र आई है। जबकि जिन्ना एएमयू की रावते है इसलिए जिन्ना की तस्वीर लगना कत्तई गलत नही है।

उन्होंने कहाकि तीन तलाक के मामले में सरकार द्वारा जो बिल राज्यसभा मे पेश किया गया है अगर वैसा ही अध्यादेश आएगा तो पर्सनल लॉ बोर्ड उसको सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेगा। क्योंकि यह कानून शरीयत, औरतो के हित और सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *