Uncategorized

प्रतिभा : गायन के क्षेत्र में सुरीली आवाज का जादूगर है बलिया का अरशद हिन्दुस्तानी

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड/बलिया। क्षेत्र के बांसपार बहोरवां निवासी अरशद हिन्दुस्तानी गायन के क्षेत्र मे आज एक जाना-पहचाना नाम है। एक गरीब परिवार में जन्मे अरशद को बचपन से ही गायकी का शौक रहा है। बड़े होने के साथ ही उनका यह शौक एक जुनून में बदलता गया। स्कूल में गायन से लेकर उन्होने राजनीतिक मंच तक अपनी गायन का लोहा मनवाया है। भले ही वह गायक के रूप में फिल्मी दुनिया से दूर रह गये हों पर अपनी सुरीली आवाज के जादू से आज भी वे क्षेत्रवासियों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
स्थानीय जीएमएएम इंटर कालेज में पढ़ाई के दौरान कक्षा 9 के छात्र के रुप में जब अरशद हिन्दुस्तानी ने देशभक्ति गीत कर चले हम फिदा, जानेतन साथियों सुनाया तो पूरा कालेज जहां उसके देश भक्ति गीत व आवाज पर देश प्रेम की भावना में गोते लगाने लगा। वहीं जब उनके गीत समाप्त हुए तो पूरा कालेज परिसर तालियों की गूंज से गुंजायमान हो गया। अरशद के परफार्मेंस पर स्कूल के प्रधानाचार्य फजलुद्दीन खां ने उसकी आवाज पर खुश होकर बतौर इनाम उसे दो सौ रूपये का पुरस्कार दिया था। स्कूल परिवार से मिले प्यार व सपोर्ट के बाद तब से लेकर आज तक अरशद ने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। आज किसी भी राजनीतिक मंच की वह पहली पसंद बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होने 2004 में सोनी चैनल पर प्रसारित इंडियन आईडियल प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भी अपने गायकी का जलवा बिखेरा था। क्षेत्र के अवायां निवासी पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद जो खुद एक अच्दे शायर हैं, भी अरशद की गायकी के कायल हैं। यही कारण था कि वह अपने प्रत्येक कार्यक्रमों में अरशद को गायन का मौका देते रहते थे। हाल ही में सम्पन्न निकाय चुनाव में अरशद ने भाजपा प्रत्याशी के चुनावी सभाओं के दौरान अपने गाये गीतों से लोगों के चहेते बन बैठे थे। आज नगर व क्षेत्र में ही नही जिले व जिले से बाहर भी बड़े-बड़े कार्यक्रमों में अरशद अपने फन का जलवा विखेरते नजर आते रहते हैं। फिल्मी दुनिया में भले ही उन्हे गायन का मौका न मिला हो परन्तु आज गायक के रूप में अरशद हिन्दुस्तानी किसी पहचान के मोहताज नही रह गये हैं। यू-ट्यूब पर अपलोड अरशद के गाने को लगातार सराहा जा रहा है।

यू-ट्यूब पर अरशद हिन्दुस्तानी के आवाज का जादू सुनने के लिए नीचे
विडिओ पर क्लिक करें। पसन्द आए तो शेयर, लाइक व सब्सक्राइब जरुर करें।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *