उप चुनाव : उपेंद्र शुक्ल होंगे गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी
लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए गोरखपुर संसदीय सीट पर होने बाले उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल
को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। वहीं भाजपा ने उप चुनाव में फूलपुर से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में कौशलेंद्र सिंह पटेल को तथा बिहार के अररिया लोकसभा से प्रदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के भभुआ विधानसभा के उप चुनाव में श्रीमती रिंकी पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है।
गोरखपुर से उपेंद्र शुक्ल को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं वह नेताओं में जोश है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने श्री शुक्ल को प्रत्याशी बनाकर पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है।मऊ जनपद में श्री शुक्ल के प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों में काफी उत्साह को जोश है। वर्षों से इस सीट पर लगातार सांसद बनते जा रहे हैं योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी। योगी से पहले इस सीट पर गोरखपुर पीठ के महंत अवैधनाथ सांसद चुने जाते रहे हैं। अब देखना होगा कि सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में भाजपा ने उपेंद्र शुक्ल पर जो दांव लगायी है वह कितना कामयाब होता है। यहां उप चुनाव में समाजवादी पार्टी से ही मुख्य मुकाबला होगा।

