अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय कइयां में वीर शिवाजी का जन्मोत्सव मनाया गया

मऊ। प्राथमिक विद्यालय कइयां पर समारोहपूर्वक वीर शिवाजी का जन्मोत्सव सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह द्वारा वीर शिवाजी के उदात्त चरित्र एवं बहादुरी से भरे व्यक्तित्व से बच्चों को परिचित कराया गया। श्री सिंह ने कहा कि वीर शिवाजी भारत के महान योद्धा व रणनीतिकार थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत से लोगों ने शिवाजी के चरित्र से प्रेरणा लेकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना तन मन न्यौछावर कर दिया। बच्चों को वीर शिवा के चरित्र से शिक्षा लेने की आवश्यकता है। बालक के व्यक्तित्व विकास में मां की भूमिका का सुन्दर उदाहरण वीर शिवा हैं।
बच्चों को प्रोजेक्टर पर शिवाजी से सम्बन्धित मूवी दिखाई गयी।
इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, संगीता खरवार, राजेश यादव, जयप्रकाश सिंह, खुशबू, अंकित, रोहित, अजीत, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *