उद्घाटन : फन्टासिया वॉटर पार्क, खेलेंगे, कूदेंगे नाचेंगे, गायेंगे, मौज करेंगे और क्या
(आनन्द कुमार)
मऊ। खेलेंगे, कूदेंगे नाचेंगे, गायेंगे, मौज करेंगे और क्या। फेमिली के साथ मनोरंजन व बच्चों के लिए धमा-चौकड़ी मचाने लिए और मऊ के विकास में एक कड़ी के रुप में जुड़ चुका फन्टासिया वाटर पार्क एवं रिसोर्ट रतनपुरा का उद्घाटन रविवार को आज 04 बजे होना है।
जी हां बिल्कुल एक अलग ही मनोरंजन का स्थान जो मऊ के लिए ही नहीं पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है कि मऊ जनपद जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में इतना बड़ा मनोरंजन का वाटर पार्क बनकर तैयार हो गया है। जनपद मऊ के रतनपुरा क्षेत्र ही नहीं यह पूरे पूर्वांचल के हर नागरिक के लिए यह खुशी की बात है। भले ही इस वाटर पार्क में मौज मस्ती के पैसे लगेंगे लेकिन अपने परिवार व बच्चों के मौज मस्ती के लिए पूरे मऊ जिले में ऐसा कोई स्थान नहीं था। फन्टासिया वाटर पार्क एण्ड रिसार्ट को बनाने के लिए डॉ. हाशमी और उनकी फेमिली की सोच को, उनके इरादे व फैसले को अंजाम दिया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।
आज फन्टासिया वाटर पार्क एण्ड रिसोर्ट का उद्घाटन, थोड़ी देर बाद शाम 4:00 बजे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर विशिष्ट अतिथि बालीबुड के मशहुर फिल्म अभिनेता व सुपरहिट फिल्म मुक्केबाज व गैंग आफ वासेपुर के अभिनेता विनित कुमार सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में होना है।
फन्टासिया वाटर पार्क के प्रबन्धक डा. हाशमी ने बताया कि वाटर पार्क में 17 विभिन्न प्रकार की वाटर स्लाइड्स, फैमिली पूल, किड्स पूल, वेव पूल, रेन डांस, ड्राइ स्लाइड्रस आदि हैं। वाटर पार्क सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेगा। तथा 1 जून से 1 जुलाई तक 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलेगा। उन्होंने बताया कि फैमिली एवं कपल के लिए 4:30 से 7:30 बजे तक की टाइमिंग रहेगी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर मशहूर सिंगर दिनेश प्रकाश माही मृदुल भी अपने आवाज का जादू बिखेरेंगे।

