अपना जिला

उत्सर्ग एक्सप्रेस के चपेट में आने से बालिका की मौत

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। बलिया-शाहगंज रेलखंड पर स्थिति मुहम्मदाबाद गोहना पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय मिराज बानो पुत्री गुफरान अहमद निवासी अंसारनगर मोहम्मदाबाद गोहना किसी कारणवश बुधवार की भोर में पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी कि इसी बीच 18192 फर्रुखाबाद से चलकर छपरा को जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे उसका दोनों पैर कट गया। ड्राइवर ने इसकी सूचना सहायक स्टेशन मास्टर महेंद्र कुमार को दिया।जिसकी जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों को भी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने इसे सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन इसे सदर हॉस्पिटल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *