अपना जिला

इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर के सामने एनएच 29 किनारे 25 वर्षीय युवक की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर के सामने एनएच 29 किनारे एक 25 वर्षीय युवक की बुधवार की लटकती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भागते-भागते घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगे। शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुरगांव मठिया निवासी बृजेश चौहान 25 वर्ष पुत्र दिलशाद चौहान की मऊ जनपद के ताजोपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पंचर की दुकान थी और वह इसी पंचर की दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक युवक ने मंगलवार की शाम अपने भाई को फोन कर कहा कि उसे चार लोग जान से मारने की धमकी दे रहे है,यह कहकर फोन को कट कर रख दिया। फोन कटने के बाद तत्काल अगल-बगल के लोगों द्वार उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। लेकिन खुली दुकान छोड़कर युवक नदारद पाया गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। अगले दिन बुधवार की अलसुबह लगभग 6 बजे युवक के दीवार की पिलर में लगे सरिये में गमछे से लटकता हुआ शव उसका शव मिला। लटकता हुआ शव को देख वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *