पुण्य स्मरण

आजमगढ़ नगर के विकास पुरुष थे गिरीश श्रीवास्तव

आजमगढ़। द मिडिएटर इन्फोमिडिया ए0बी0सी0डी0 एवं एम0बी0सी0डी0 की प्रकाशन संस्था तथा जनपद की प्रमुख सामाजिक संस्था ’द मिडिएटर’ द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों के तहत वर्ष भर महत्वपूर्ण तिथियों पर भिन्न-भिन्न सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में आज 12 जून को जनपद के विख्यात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व0 गिरीश चन्द श्रीवास्तव की 10वीं पुण्य तिथि का आयोजन संस्था द्वारा कोरोनाकाल के कारण सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करते हुए ऑनलाईन मनाई गयी। संस्था द्वारा अपने सदस्यों से ऑनलाईन पुण्य तिथि हेतु निर्धारित समय पर स्व0 गिरीश जी के साथ बिताये हुए पल की एक तस्वीर और अपनी भावनाओं को साक्षा करने हेतु आह्वान किया गया। संस्था सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक निर्धारित समय के अर्न्तगत स्व0 गिरीश के साथ बिताये हुए अपने-अपने तस्वीर के साथ अपनी भावनाओं के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
संस्था के संस्थापक/प्रबन्धक एवं द मिडिएटर इन्फोमिडिया के प्रबन्ध संपादक संजय राही द्वारा निर्धारित समय सांय 06.00 बजे ऑनलाईन स्व0 गिरीश जी को श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए सभा का शुभारम्भ किया गया। उनके द्वारा बताया गया गया कि स्व0 गिरीश जी संस्था ’’द मिडिटर’’ की एक कड़ी थे। वर्ष 2003 में ए0बी0सी0डी0 लोकापर्ण के सांस्कृतिक कार्यक्रम में ए0बी0सी0डी0 2003 को देखते हुए की तस्वीर साक्षा करते हुए बताया कि स्व0 गिरीश जी जिन्हे विकास पुरूष की संज्ञा दी गयी है उनकी लोकप्रियता का ही यह आलम है कि आज दस वर्ष बाद भी जनपद के विभिन्न लोगों द्वारा अपने-अपने तरिके से सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंली अर्पित कर रहे हैं। उपप्रबन्धक जगदम्बा उपाध्याय द्वारा अपनी भावनाओं को प्रकट एवं नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विधिक सलाहकार विद्याधर श्रीवास्तव नें स्व0 गिरीश की श्रद्धांजली सभा में सम्मिलित हुए सदस्य त्रियम्बक श्रीवास्तव, पद्मनाभ श्रीवास्तव तथा देशदीपक श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए विनम्र श्रद्धाजंली के साथ अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए स्व0 गिरीश को सभी के लिए सभी के मन में एक उम्मीद थे, बताया शायद उसी कारण उन्हे गरीबों का मसीहा भी कहा जाता रहा। पूर्व जनपद निवासी एवं संस्था सदस्य विजय थापा नें नालापारा, मुम्बई से अपने साथ बिताये हुए पलों को साझा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में इसके अलावा संस्था सदस्य आदर्श सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, निकेश प्रजापति, नरसिंह यादव, अभय तिवारी आदि नें अपनी भावनाओं के माध्यम से स्व0 गिरीश जी को श्रद्धाजंली अर्पित किया। अन्त में संस्था के संस्थापक प्रबन्धक संजय राही द्वारा सभी सदस्यों को इस श्रद्धाजंली सभा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *