चोरी की विद्युत मोटर के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.06.20 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर सियरही बरजला से मु0अ0सं0 235/20 धारा 457,380,411 भादवि में वांछित अभियुक्त पन्नालाल पुत्र रामजीत व रवीकांत पुत्र दूधनाथ निवासीगण सियरही बरजला थाना दोहरीघाट मऊ के कब्जे से चोरी की एक विद्युत मोटर (02 किलोवाट) बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।
