अपना जिला

अवैध कट्टे से फायर, घर में विद्युत काम कर रहा मिस्त्री घायल

घोसी /मऊ। कोतवाली के मानिकपुर हड़हुआ बनगावा में बुधवार की दिन में पूर्व प्रधान के घर बिजली की वायरिंग कर रहे मिस्त्री गोली लगने से घायल हो गए। साथ के लोगो ने उसको सीएचसी घोसी में भर्ती कराया। जहाँ स्थित गम्भीर होने पर मऊ रेफर कर दिया गया।इसको लेकर घायल के चाचा अतवारु राम ने मकान मालिक व गांव के पूर्व प्रधान दीप नारायण यादव के विरुद्ध कट्टे से गोली मारने को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।घटना के बाद पूर्व प्रधान कट्टे सहित फरार होने में सफल रहा।
घायल पिंटू के चाचा अतवारु राम पुत्र स्व खोतरी निवासी जमालपुर भीखम पुर जे द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार पिंटू राम19 पुत्र स्व अवधू राम गांव के ही सुनील यादव पुत्र किशुन यादव के साथ बनगावा निवासी पूर्वप्रधान दीपनारायण यादव के यहाँ एक माह से उनके नवनिर्मित मकान में बिजली वायरिंग का कार्य कर रहा था।बुधवार को शराब के नशे में मेरे भतीजे पिंटू राम19 को गोली मार दिया। गोली पिंटू के पेट मे लगी। उसको साथ के साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहाँ से स्थित गंभीर होने पर मऊ रेफर कर दिया गया।उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *