अपना जिला

अमृत पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव की धूम

मऊ। नगर के नसोपुर स्थित, अमृत पब्लिक स्कूल में 26 जुलाई को सावन महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। सावन महोत्सव में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘’ कान्हा बरसाने में आ जइयों, बुलाई गयी राधा प्यारी’’ नृत्य से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हें मुन्नें बच्चों द्वारा ‘’सावन का महीना पवन करें शोर” नृत्य प्रस्तुत किया गया जो बरबस ही सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। इस कार्यक्रम के बाद छोटे बच्चों के लिए विद्यालय में झूला लगाया गया था।

विभिन्न प्रकार से सजाएँ गएँ झूलों का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इस उत्सव के अवसर पर विद्यालय के किंडर गार्टन ग्रुप के बच्चियों द्वारा एक दूसरे को मेहँदी लगाना तथा चूड़ीयां पहनाने का दृश्य अत्यंत ही मनमोहक था। विद्यालय की प्राचार्या डा० माया सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में आज हम अपनी परम्पराओं और संस्कृति को पीछे छोड़ने के बजाय अगर साथ लेकर चले तो ज्यादा बेहतर होगा और विद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रायोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि हम बच्चों को अपनी गौरवशाली परम्परा तथा संस्कृति से परिचित करा सकें तथा उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बना सकें। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *