क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में की आवाज बुलंद
■ विधानसभा में उठाया 132/33 केवीए विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना, नगरा को
■ नगर पंचायत घोषित करने व मधुबन व सोनाडीह ढाले पर अंडरपास बनाने का मुद्दा
बिल्थरारोड/बलिया। क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कन्नौज्जिया ने विधानसभा में स्थानीय तहसील के विकास के लिए अपनी बात बुलंद की। उन्होने विधानसभा में बोलते हुए जहां स्थानीय नगर में 132/33 केवीए का विद्युत सब स्टेशन व मधुबन रेलवे ढाला एवं कुण्डैल रेलवे ढाले पर अंडरपास बनाने पर विशेष जोर दिया वहीं नगरा को नगर पंचायत बनाने की पुरजोर मांग की है।
स्थानीय तहसील की स्थापना को लगभग 24 वर्ष हो चुके हैं। परन्तु न तो यहां 132/33 केवीए का विद्युत सब स्टेशन ही स्थापित हो सका है न तो यहां सीओ सर्किल ही बन सकी है। आलम यह है कि गर्मी के मौसम में प्रत्येक वर्ष
स्थानीय किसानों के करोड़ों रूपये की गेंहू आदि की फसल आग की भेंट चढ़ती रहती है। विधायक धनन्जय कन्नौजिया के लगातार प्रयास के बावजूद अभी तक यहां फायर विग्रेड की स्थापना तक नही हो सकी है। क्षेत्र
को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए समय-समय विधायक द्वारा प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मिलकर उन्हें इस सम्बन्ध में पत्रक देने का कार्य किया जाता रहा है। इसी कड़ी में विधायक ने क्षेत्र के विकास व लोगों को
समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विधानसभा में अपनी बात बुलंद करते हुए स्थानीय तहसील में 132/33 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र स्थापित करने व ट्रेन के आने-जाने की स्थिति में सोनाडीह व मधुबन रेलवे ढाले पर लगने
वाले जाम के मद्देनजर उस पर अंडर पास बनाने तथा नगरा के विकास के लिए उसे नगर पंचायत घोषित करने की जोरदार मांग की। विधायक द्वारा स्थानीय मुद्दों को विधानसभा में उठाये जाने से लोगों में हर्ष की स्थिति
है।
नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार गुप्त, सुभाष जायसवाल, नीरशंकर गुप्त, अमित जायसवाल, पवन मित्तल उर्फ मोनू, जीतू जायसवाल, अशोक गुप्ता, रामायन ठाकुर, विक्की सिंह सहित नगर व क्षेत्र के लोगों ने उन्हे इसके लिये बधाई दी है।

