अनोखा सफर : चेग्वरा से भड़ास तक ‘यशवंत सिंह’
(सुनील दत्ता कबीर)
आजमगढ़। बड़ा अजीब सा नाम ‘भडास’ कोई भी सुनेगा चुकेगा और पूछ बैठेगा उससे जिसने इस शब्द को बताया, यही से शुरू होता है , भाई यशवंत सिंह सिंह की यात्रा सरजू पाण्डेय की धरती जहाँ लाल परचम लम्बे समय तक पहराया जहाँ कभी आम मजदूर बुनकर कारीगर की वेदनाओं को स्वर मिलता था उस लाल झंडे से उसी सरजमी से निकले यशवंत एक ख़्वाब बुनकर पहुचते है इलाहाबाद विश्व विद्यालय जहाँ उन्हें (बी.ए.) में दाखिला मिलता है, और पहले अपने ख़्वाब में रमते है तभी अचानक ही उनका सामना होता है उस लाल परचम से जिसकी वेदना की आवाज को अंजाम तक वो साथी जिनके हाथ में लाल परचम होता है वो खड़े रहते है आम आदमी के संग वही भाई यशवंत अपने उन सपनों को यज्ञ के कुण्ड में आहुति दे देते है और निकल पड़ते है, एक नये सफर की तरफ उस पथ पे जिस पथ पे निकल पडा था क्रांतिदूत ”चेग्वरा” भाई यशवत भी उसी पथ के राही हो चले फिर वहाँ से निकल कर कला और संस्कृति की धरती पर चले आये बनारस उस मशाल को आगे बढाने आपने यहाँ से पत्रकारिता में स्नातक डिग्री हासिल किया और बढ़ चले अपनी नई यात्रा में अदब-अदीब और नफासत की नगरी लखनऊ वहाँ जाकर अपनी नयी पारी की शुरुआत दैनिक जागरण से किया समय अपनी गति से बढ़ता रहा फिर आप अमर उजाला में चले गये, पर कही भी उनके अन्दर का यशवंत संतुष्ट नही हो पा रहे थे, क्योकि बाहर का यशवंत जो देख रहा था पत्रकारिता के क्षेत्र में हो रहे दुराचारो को और अन्दर का यशवंत हर रात यही प्रश्न करता उनसे क्या चेग्वरा – भगत के यही सपने थे ? आखिर बाहर का यशवंत अंदर के यशवंत से कह देता है कि आज से मैं खुद अपने को जीना चाहता हूँ तब जन्म होता है ”भडास” का जो बिंदास पत्रकारिता मिशनरी के तेवर में रंगा हुआ विचारों से पूरी तरह लैस वह देख रहा है मीडिया की मुख्य धारा में कारपोरेट अपने स्वार्थो और भ्रष्टाचारो के खेल खेल रहा हैं, और यह गठजोड़ समाज के लिए घातक है सो हमने भी एक अलग मोर्चा खोल ही दिया कुछ दिनों की जेल यात्रा का भी आनन्द लिया वही जेल के अन्दर से ही लिख डाली सारी कहानी जो अभी भी अधूरी है वो पूरी तो होगी न जाने कब कारण यात्रा तो लम्बी है इसमें कई पडाव आयेंगे — साथी यशवंत से मेरी पहली मुलाक़ात शार्प रिपोर्टर मीडिया समग्र मंथन ‘2018’ के कार्यक्रम में नेहरु हाल में हैट लगाये इंकलाबी अंदाज में अपने किसी साथी से बात करते हुए हाल के पिछली कतार मैं बैठकर तन्मयता से लोगो को सुनते हुए और अपने अंदाज में नेपथ्य के रचनाकारों पर कविता या कहानी लिखते हुए हँसते – गुनगुनाते अपने साथी से – मैं हर बार यशवंत को पढता रहा मुझे उस समय तक मालूमनही था कि भडास के सृजन करता को देख रहा हूँ महसूस कर रहा हूँ हाँ यह सही है मैं इनके ब्लॉग को लगातार फालो करता रहा हूँ, अपनी कैमरे की नजर से फिर इनको पढ़ना शुरू किया भीड़ की तीसरी कतार से मंच के कतारों के साथ माइक पे विचारो को देते हुए और पुरुस्कृत होते यशवंत को लगातार मैं अपनी कैमरे की नजर से पढता रहा आइये देखते है इस विद्रोही को मैं कितना पढ़ पाया यह तय तो आप मित्रो को करना है। यशवंत सिंह को दुष्यत की एक नज्म समर्पित करता हूँ।
सूरज जब
किरणों के बीज-रत्न
धरती के प्रांगण में
बोकर
हारा-थका
स्वेद-युक्त
रक्त-वदन
सिन्धु के किनारे
निज थकन मिटाने को
नए गीत पाने को
आया,
तब निर्मम उस सिन्धु ने डुबो दिया,
ऊपर से लहरों की अँधियाली चादर ली ढाँप
और शान्त हो रहा।
लज्जा से अरुण हुई
तरुण दिशाओं ने
आवरण हटाकर निहारा दृश्य निर्मम यह!
क्रोध से हिमालय के वंश-वर्त्तियों ने
मुख-लाल कुछ उठाया
फिर मौन सिर झुकाया
ज्यों – ‘क्या मतलब?’
एक बार सहमी
ले कम्पन, रोमांच वायु
फिर गति से बही
जैसे कुछ नहीं हुआ!
मैं तटस्थ था, लेकिन
ईश्वर की शपथ!
सूरज के साथ
हृदय डूब गया मेरा।
अनगिन क्षणों तक
स्तब्ध खड़ा रहा वहीं
क्षुब्ध हृदय लिए।
औ’ मैं स्वयं डूबने को था
स्वयं डूब जाता मैं
यदि मुझको विश्वास यह न होता –-
‘मैं कल फिर देखूँगा यही सूर्य
ज्योति-किरणों से भरा-पूरा
धरती के उर्वर-अनुर्वर प्रांगण को
जोतता-बोता हुआ,
हँसता, ख़ुश होता हुआ।’
ईश्वर की शपथ!
इस अँधेरे में
उसी सूरज के दर्शन के लिए
जी रहा हूँ मैं
कल से अब तक! —– दुष्यंत

