अपना जिला

अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रशासन का पुतला फूका

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष पारसनाथ मौर्य की अध्यक्षता में इलाहाबाद के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की बदमाशों द्वारा गत दिवस गोली मारकर की गई दिन दहाड़े हत्या के विरोध में भ्रष्ट प्रशासन का पुतला अधिवक्ताओं ने जलाया, तथा इससे संबंधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा। अधिवक्ता इस बात की मांग कर रहे थे कि बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े गोली से मारे गए अधिवक्ता स्व. श्रीवास्तव के परिवारजनों को कम से कम 50 लाख रुपए की धनराशि दी जाए । अधिवक्ता भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसील गेट के बाहर आजमगढ़ मऊ मुख्य मार्ग पर भ्रष्ट प्रशासन का पुतला फूका।

इस अवसर पर मंत्री खालिद जमाल, अधिवक्ता रामपलट राय, एजाज अहमद, महेश यादव,  संतोष कुमार श्रीवास्तव , घनश्याम, लल्लन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, भागवत यादव , रमेश सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *