अति पिछड़े पूर्वांचल में वायुयान सेवा शुरु करने पर वैश्य समाज ने जताई प्रसन्नता
मऊ। वैश्य समाज उ.प्र. के सदस्यों की बैठक कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केन्द्रीय उड्डयन मंत्री के. गणपति राजू तथा प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री व मऊ जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के भगीरथ प्रयास से पूर्वांचल के आजमगढ़ मंडल के साथ ही वर्षों से उपेक्षित पड़े प्रदेश के 18 मण्डलों में वायुयान सेवा को सीधा राजधानी लखनऊ से जोड़ने की शुरूआत कराने की पहल की सराहना किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वैश्य समाज उ.प्र. के महामंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि मऊ जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी के सार्थक प्रयास का परिणाम है कि आम जनता की वर्षों से चली आ रही मांग को पूर्वांचल के आजमगढ़ जनपद समेत प्रदेश के 18 मंडलों में शीघ्र ही वायुयान सेवा शुरू होने जा रहा है। उन्होने बताया कि वायुयान सेवा शुरू किये जाने से टैक्सी, ऑटो, छोटे व्यापारी, चाय पान के दुकानदार, सफाई कर्मी, सुरक्षा कर्मी सहित हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ आम जनता को सस्ते दर पर वायुयान सेवा भी उपलब्ध हो जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मण्डल, महामंत्री विपिन बरनवाल, जिलाउपाध्यक्ष राजीव जौहरी, महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, सभासद विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व सभासद कमलेश चैरसिया, अमित कुमार श्रीवास्तव, रजनीश कुमार प्रजापति एडवोकेट, रामकृष्ण दास अग्रवाल एडवोकेट, दिलीप वर्मा एडवोकेट, राजेन्द्र अग्रवाल, धनेश प्रजापति, विजय बरनवाल, मनोज गुप्ता, लल्लन प्रसाद गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

