अपना जिला

अज्ञात विवाहित महिला का माइनर में मिला शव ,सनसनी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीरपुर कुशहा माइनर में अज्ञात विवाहित युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गया । पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सका । गुरूवार सिवान में पशुओं को चरा रहें पशुपालक जब माइनर के तरफ गए तो एक विवाहित 20 वर्षीय युवती को मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह बात जंगल में आग के तरह नसीरपुर कुशहा एवं आस पास के गाँवों में फैल गया ।जिससे मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा युवती की पहचान करनें में लगें रहें । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी रही । पुलिस के प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सका । मृतका के शरीर एवं गले पर चोट के निशान पाए गए । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । इस संबंध प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कुछ कहा जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *