विद्युत ट्रांसफार्मर के लिए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने दिया धरना
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी में 100 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की माँग को लेकर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में दो दर्ज उपभोक्ताओं ने महाबीर मंदिर पर बिजली विभाग के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया । चेताया अगर मांग नहीं पूरा हुआ तो उपभोक्ता आमरण अनशन को बाध्य होंगे ।
जिले के सबसे बड़ी ग्राम सभा दुबारी के महाबीर चौरा स्थान पर 400 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो आए दिन ओवरलोड के चलते जल जाता है ।जिससे ग्रामीण गर्मी में रहने को विवश हैं तथा रात को अंधेरे में रहते है। उपभोक्ताओं ने कई वर्षों से उच्चाधिकारियों से कई बार बार शिकायत करते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की माँग करते रहें लेकिन विभाग का ध्यान इस तरफ नहीं गया ।इस जिससे क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने भाजपा युवा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए ।इन लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही 100 केबीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो धरना आमरण अनशन में बदल जायेगा ।

