अपना जिला

अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

मऊ। मां की ममता तथा बेटियों की छांव में ही सु-समाज का निर्माण होता है। जिस स्थान पर महिलाओं का मान व सम्मान होता है वह परिवार सु-संस्कृत होता है ।
उक्त विचार है मधुबन नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती माधुरी मद्धेशिया के हैं वे नगर के सहादतपुरा ब्रम्हस्थान स्थित मद्धेशिया भवन में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि उक्त विचार व्यक्त कर रही थी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माधुरी मद्धेशिया व विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना मद्धेशिया अध्यक्ष नगर पंचायत अमिला का स्वागत मंजू मद्धेशिया रानी व चंचल मद्धेशिया तथा विनीता मद्धेशिया ने माला पहनाकर किया ।कुलगुरु संत गणिनाथ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन व अबीर गुलाल अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष डॉ राम गोपाल ने सभी आगंतुको व अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
उमंग जनसेवा समिति तथा सेंट जी एन स्कूल के छात्र व छात्राओ तथा श्रेया मद्धेशिया, जान्हवी, आदित्य, सृष्टि गुप्ता, शिखा, आयुष मद्धेशिया आदि बच्चो ने स्वागत गीत गणेश वंदना एकांकी नाटक तथा चुटकुला आदि का सुंदर प्रस्तुति किया।
इस अवसर पर दयाशंकर गुप्त, विजय गुप्ता, हेमराज, मनीष मद्धेशिया, राकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्त, राजकुमार गुप्त, विष्णु लाल गुप्त आदि लोगो ने विभिन्न प्रस्तुतियां कि।या
समारोह को पारस नाथ गुप्त, प्रदेश अध्य्क्ष कुबेर गुप्त, रामदास गुप्त, राधेकान्त गुप्त, प्रदीप, प्रशांत, चंद्रमा गुप्ता, जगदीश गुप्ता, धर्मदेव गुप्ता, स्वामीनाथ गुप्त आदि ने सामाजिक समरसता तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया।
इस अवसर पर नवनीत गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, अशोक आर्य, गौरव गुप्ता, संजय, विशाल, विनय, राजेश कुमार, अनूप गुप्ता, आनंद कुमार, श्याम सुंदर, दीप कुमार, दिनेश व श्री प्रकाश गुप्त, जवाहर गुप्त समेत सैकड़ों स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।
समारोह के अन्त में आँचल मद्धेशिया को हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि द्वारा समानित किया गया। नगर समिति द्वारा शंकर मद्धेशिया व अजय गुप्ता को प्रशस्ती पत्र व अंगवस्त्रम प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *