अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के देवेश शुक्ल बने जिलाध्यक्ष
■ पदाधिकारियों का का हुआ चयन , संगठनात्मक मजबूती पर की गई चर्चा
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी का आगमन प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रशांत कल्याण त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई जिसमें संगठन के मजबूती और नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। प्रशांत त्रिपाठी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को अपना प्राथमिक कर्तव्य बताते हुए तन मन धन से समाज सेवा में लग जाने को कहा।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण जहा भी प्रताड़ित या कमजोर महसूस कर रहा है ब्राह्मण महा सभा रा उसके साथ खड़ी है। इसी क्रम में देवेश शुक्ल को जिले का जिलाध्यक्ष और घनश्याम दुबे को मंडल उपाध्यक्ष, भोलू दुबे नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम में गोपाल तिवारी, प्रतीक तिवारी, प्रवीण तिवारी, सर्वेश त्रिपाठी ,उमाशंकर त्रिपाठी, मोनू मिश्र, राजेश तिवारी, दिवाकर पांडेय अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

