कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख देगी योगी सरकार
30 मई यानि आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को यूपी सकार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.

सीएम योगी के निर्देश पर सूचना विभाग कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों की सूचना पहले से ही जुटा रही थी, जिसकी लिस्ट लगभग पूरी हो चुकी है. और अब इसको लेकर आगे की तैयारी की जा रही है.
सबसे अच्छी बात ये है कि इस मुआवजे का लाभ केवल उन पत्रकारों के परीजनों को ही नहीं मिलेगा, जो पत्रकार मान्यता प्राप्त थे, बल्कि उसका पत्रकार होना ही काफी है.
योगी सरकार की ये पहल काफी सराहनीय है और कोई इस फैसले से काफी खुश है.

