बात सेहत की

गर्भवती महिलाओं के लिए योग फायदेमंद : डा. संध्या यादव

विश्व योग दिवस

वाराणसी। प्रसूती एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं मुख्य चिकित्सक, जे पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदपुर, वाराणसी डॉ संध्या यादव ने विश्व योग दिवस के अवसर के पूर्व बताया कि दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा हुई थी। इस साल योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कर्नाटक के मैसूर में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2022 में मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस यानी के 8वें संस्करण की थीम “योग फॉर ह्यूमैनिटी” (Yoga for Humanity) “मानवता के लिए योग” है। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। योग के महत्व को बताने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ।

डा. यादव ने बताया कि गर्भावस्था में महिलाओ को शारीरिक एवं मानसिक तौर पर सेहतमंद रहना बहुत आवश्यक होता है। मानसिक तनाव कम करने में भी योग की अहम भूमिका है। गर्भावस्था में योग न केवल आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। प्रेगनेंसी की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान नियमित रूप से योग करने से महिलाओं का शरीर और मन शांत रहता है। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। इन हार्मोनल बदलावों की वजह से अक्सर महिलाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें तनाव, चिंता और कई बार मन अशांत या शरीर में असहजता का अनुभव होता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन कुछ विशिष्ट योग करने चाहिए। ये योग गर्भवती महिलाओं की शारीरिक सेहत के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। गर्भावस्था में योग करना सुरक्षित है, बशर्ते यह किसी प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक के निर्देशन में किया जाए।

One thought on “गर्भवती महिलाओं के लिए योग फायदेमंद : डा. संध्या यादव

  • पुरुषार्थ सिंह

    बेहतरीन सुझाव

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *