अपना जिलाचर्चा में

आरएस पैलेस में 25 दिन का योग चिकित्सा एवं योग प्रशिक्षण शिविर 25 जुलाई से

मऊ। आर्य समाज मऊ में भारत स्वाभिमान एवम् पतंजलि योग समिति जिला इकाई की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सूर्यभान शर्मा ने की। बैठक को संबोधित करते हुवे भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी दिनेश नंदन राय ने कहा कि 25 जुलाई से मऊ के पुरानी तहसील स्थित आरएस पैलेस में 25 दिन का योग चिकत्सा एवम् योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में मोटापा, मधुमेह, गैस, अर्थराइटिस, अपच, अनिद्रा, थायराइड , एग्ज़ीमा, सोराइसिस, उच्च निम्न रक्तचाप , अनेक प्रकार के मानसिक रोग , सर्वाइकल पेन, कमर में दर्द, घुटनों में दर्द, बवासीर, अस्थमा जैसे अनेक रोगों को लेकर योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक 5 दिन में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के चिकत्सकों द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर में प्रत्येक दिन वजन और रक्तचाप मापा जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर के मध्य मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, रक्त समूह की भी जाँच निशुल्क रूप से की जायेगी । युवा भारत सह राज्य प्रभारी (कार्यवाहक ) बृज मोहन ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक दिन सुबह 5 से 7 तक चलेगा तथा महिलाओं के लिए शाम को 5 से 7 का विशेष सत्र चलेगा। शिविर में भाग लेने के लिए आर्य समाज स्थित भारत स्वाभिमान एवम् पतंजलि योग समिति कार्यालय पर पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है ।युवा भारत सह प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि इस शिविर में कोई भी भाग ले सकता है। जो युवा योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहतें उनके लिए लिए यह योग की ट्रेनिंग बहुत सहयोग करेगी । महिला प्रभारी इंद्रावती ने कहा कि आज महिलाएं बीमार हैं और उनको योग की सबसे अधिक आवश्यकता है अगर वह योग करेंगी तभी स्वस्थ रहेंगी । इस लिए महिलाओं को इसमें अवश्य भाग लेना चाहिए । महामन्त्री संगीता द्विवेदी ने कहा कि शाम को महिलाओ के लिए विशेष सत्र महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रख कर लिया गया है क्यों कि अगर घर की महिलाएं बीमार है तो पूरा घर बीमार हो जाएगा ।

बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चंद्र, अरविन्द आर्य, प्रवीण, मृत्युंजय, सर्वेश, दिनेश, धर्मेन्द्र, शुभम,आयुष, राम प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे । बैठक का संचालन युवा भारत महा विद्यालय प्रभारी राजन वैदिक ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *